सहारनपुर, फरवरी 20 -- बीते एक सप्ताह से देवबंद में कुत्तों ने खौफ बरपा रखा है। आलम यह है कि बीते चार दिनों में चार बच्चों सहित छह लोग आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को भी आवारा कुत्तों ने मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी शादाब की गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शादाब को हायर सेंटर रेफर किया गया। मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी शादाब (35) शुक्रवार को अपने बच्चें को स्कूल छोड़ कर घर के निकट ही पहुंचे थे कि तभी कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। कुत्तों को भगाते हुए अचानक शादाब अपने ही पैरो में अटकर निचे गिरेतो खूंखार कुत्तों ने उसे घेरकर गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर में बीते चार दिनों में खूंखार कुत्तों के हमले में चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो चुके हैं। जिसके चलते अब लोगों में लगातार कुत्तों का खौफ बढ़ता जा ...