धनबाद, फरवरी 19 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी के चेक पोस्ट पर बुधवार की सुबह आठ बजे स्थानीय ग्रामीणों और बीसीसीएल कर्मियों ने आवागमन में हो रही भारी परेशानी को लेकर जाम लगा दिया। जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि एमपीएल और रोड सेल की गाड़ियों के कारण चेक पोस्ट पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जाम की सूचना पर कोलियरी के पीओ टीएस चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व कर्मियों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने जाम की मुख्य वजह रोड सेल और एमपीएल की गाड़ियों की एक साथ हो रही एंट्री को बताया। इस पर पीओ ने दोनों के वाहनों की एंट्री अलग-अलग समय पर करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पुराने रास्ते को चालू करने और एमपीएल की गाड़ियों की अलग एंट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.