बक्सर, फरवरी 9 -- सिंगल खबरें नावानगर, एक संवाददाता। केसठ के वार्ड नंबर 13 की गली में अतिक्रमण कर सीढ़ी बनाने से हो रही परेशानी को लेकर मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने सीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने मांग की है। लोगों का कहना है, कि गली में किए गए अतिक्रमण के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। आवेदन में कहा गया है, कि वार्ड के दर्जनों लोगों द्वारा गली में अतिक्रमण कर सीढ़ी बना लिया गया है। जिससे सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया है। देखा-देखी में गली में अतिक्रमण कर सीढ़ियां बनाने की रिवाज बढ़ती जा रही है। इस संबंध में प्रियांशु कुमार, लल्लू साह, इंद्रावती देवी, निर्मल चौबे, गुप्ता महादेव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ को दी है। साथ ही आवेदकों द्वारा इसकी प्रतिलिपी गृह विभाग पटना, जिलाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पद...