हमीरपुर, फरवरी 8 -- चिकासी-मुहाना मार्ग पर स्थित बेतवा पुल के पुनर्निर्माण कार्य के चलते पुल बंद होने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है। पुल बंद रहने से छात्र-छात्राओं, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपाइयों ने अस्थाई व्यवस्था कराये जाने की मांग की है। इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सरीला को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुल बंद होने से लोगों को कई किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। क्षेत्र में कई इंटर कॉलेज स्थित हैं और जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने मांग की कि जनहित को देखते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर समीपवर्ती स्थान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.