भभुआ, फरवरी 21 -- 1991 में मिला था आश्वासन, भू अर्जन विभाग ने की थी पहल, गुहार पर भी नहीं हुई कार्रवाई सड़क नहीं बनने से 400 परिवारों का जीवन नारकीय, प्रशासन से अब ठोस पहल की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर से सटी अखलासपुर पंचायत की नई बस्ती सेमरियां आज भी एक अदद रास्ते के लिए संघर्ष कर रही है। वर्ष 1991-92 में बसाई गई इस बस्ती के लोगों को उस समय प्रशासन ने सड़क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह आश्वासन हकीकत में नहीं बदल सका। परिणामस्वरूप करीब 400 परिवार आज भी कच्चे और अस्थायी रास्ते के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। वेदु पांडेय, अनिल रजक, राजकुमार मुसहर, रामचंद्र पासवान, नेता गोंड आदि ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बस्ती का दौरा कर सड़क निर्माण का भरोसा देते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.