प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। प्रयागराज को पूर्वांचल से जोड़ने वाले शास्त्री पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हालांकि बावजूद पुल पर डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। कार्य के दौरान जरूरत पड़ने पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके लिए महाकुम्भ शुरू होने से पहले 18 करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत हो गया था, लेकिन मेला अवधि में पुल पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पुल के एक्सपैंशन ज्वाइंट और बेयरिंग को बदलने का काम नहीं हो पाया था। इस पुल पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन की वजह से अक्सर शहर से झूंसी की ओर जाने वाले एक हिस्से में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते थे। जिसकी वजह से कई पिलर के ज्वाइंट व बेयरिंग क्षतिग्रस्त होते रहते थे। जनवरी के पहले सप्ताह में इसकी मरम्मत के लिए बजट शासन से आवंटित हुआ था। बजट जारी होने के बाद पीडब्ल्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.