रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की ओर से मंगलवार को बिजनेस एक्सचेंज की तीसरी बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय कराते हुए अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा की और आपस में बिजनेस कार्ड का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने कहा कि स्थानीय व्यापारी आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तुलना में प्रतिस्पर्धी दरों पर उपभोक्ता सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं और उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीद स्थानीय दुकानों से करनी चाहिए। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग नहीं, बल्कि चैंबर सदस्यों के बीच वास्तविक व्यापारिक अवसर सृजित करना है। यह देखकर संतोष होता है कि सदस्य आपस में व्यापार कर रहे हैं और उन्हें ठोस ऑर्डर भी मिल रहे हैं। आने वाले समय में इस तरह की बैठकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.