वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। न्यू लोको कॉलोनी (लहरतारा) स्थित इंद्रप्रस्थ सामुदायिक भवन में बुधवार को महिला वित्तीय सशक्तीकरण और वित्तीय कल्याण संवर्धन से जुड़ी कार्यशाला हुई। इसमें कर्मचारियों को अपनी बचत को महंगाई दर के अनुपात में उत्तरोतर बढ़ाने के सुनियोजित उपाय बताए गए। साथ ही लिए गोल्ड प्लान, रियल एस्टेट, भूमि क्रय, म्यूचुअल फंड, मल्टी कैप शेयर में इन्वेस्टमेंट करने के तरीके भी बताए गए। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) और कौशल विकास संगठन के संयुक्त तत्ववाधान में आयोजित कार्यशाला में डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि कर्मचारी अपने भविष्य की आवश्यकताओं के समय से वित्तीय रूप से तैयार रहने के लिए समय रहते बचत करने के बेहतर उपाय अपनाएं और अपने आश्रितों का भविष्य सुनिश्चित करें। मुख्य वक्ता कन्हैया कुमार ने वित्तीय नियोजन, पर...