गोंडा, फरवरी 10 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र मे आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा का मंगलवार को संपन्न हुआ। दोपहर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश पांडे ने पत्नी प्रतिभा पांडे के साथ पूजन अर्चना किया। कथा वाचक आचार्य कौशिक महाराज ने महा शिवपुराण की कथा में बारह ज्योतिर्लिंगों की महानता दिव्यता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, अगर आवश्यकता पड़ी तो गाय माता के लिए मैं अपना खून भी दे सकता हूँ। कथावाचक ने श्रोताओं से कहा कि कभी भी गौ माता का अनादर मत कीजिए यथा संभव गौपालन कीजिए और गौशालाओं में जितनी भी सेवा-दान हो सके करते रहिए। कौशिक महाराज ने कथा में विशेष शेष रूप से सहयोगियों को साधुवाद दिया। उन्होंने डॉ. लक्ष्मीनाथ पाण्डेय को पीएच डी की उपाधि प्राप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.