बागेश्वर, मार्च 7 -- जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित पौधारोपण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। आवंटित लक्ष्य की पूरा नहीं करने वाले विभाग को कड़े निर्देश दिए। कहा कि लक्ष्य धरातल पर उतराना होगा। शु्क्रवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सिंचाई विभाग को व्यापक स्तर पर पौधरोपण के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने को कहा। कहा कि पौधारोपण में आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग छोटे-छोटे लक्ष्यों का निर्धारण करें। ताकि समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। विभागों के बीच समन्वय स्थापित करें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। वन, सिंचाई, पंचायतीराज आदि विभाग पौधारोपण प्रभावी और सतत रूप से करेंगे। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.