फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- फर्रुखाबाद। स्टेडियम में चल रही एफसीएल 15 सीजन के सीनियर डिवीजन के क्रिकेट मैच में गुरुवार को आल राउंडर इलेविन और रॉयल क्लब के बीच भिड़ंत हुई। आल राउंडर इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। आल राउंडर इलेविन के बल्लेबाज सुमित कुमार ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। 25 ओवर के मैच में पूरी टीम 157 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की टीम 109 रन बनाकर ढेर हो गई। आल राउंडर इलेवन के आल राउंडर सुमित कुमार को सर्वाधिक 76 रन और 2 विकेट लिए जिस पर उनको फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहन अग्रवाल ने मैंन आफ द मैच की ट्रॉफी से नवाजा। वहीं दूसरे मैच में अंडर 16 वार्ड उम्र में यूथ क्लब शिवरामऊ और नेवी ब्लू इलेविन के बीच खेला गया। 20 ओवर के मैच में यूथ क्लब ने मैच अपने नाम किया।

हिंदी हिन्द...