पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर। मंगलवार रात नगर के मोहल्ला करीमगंज में ऑल इंडिया हजरत उवैस करनी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इस्लामी शिक्षाओं, समाज में भाईचारे, अमन चैन और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। उलमाओं ने तकरीरें की। इस दौरान युवाओं से शिक्षा के साथ अच्छे आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की गई। कॉन्फ्रेंस में हाफिज अशफाक, हाफिज नसीम, मौलाना आमिर रजा, मौलाना नूर मोहम्मद सहित आदि ने हजरत उवैस करनी रहमतुल्लाह अलैह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। समापन पर देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर धार्मिक तकरीरें सुनीं और दुआ में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...