अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या, संवाददाता। नई दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय आल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में एडीएम प्रशासन अयोध्या अनिरुद्ध सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से गोल्ड मेडल जीत कर अयोध्या उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया है। दिल्ली के फरीदाबाद में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से आए हुए खिलाड़ियों ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया जिसमें कुछ खिलाड़ी अव्वल रहे। एडीएम प्रशासन ने अयोध्या की तरफ से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। एडीएम प्रशासन ने बताया कि उनके कोच शनि कुमार वर्मा की मेहनत का फल है जो आज में गोल्ड मेडल का हकदार हुआ है। इस जीत के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन जिला रायफल क्लब के खिलाड़ियों में उत्सुकता है। भारतीय शूटिंग कोच दीपक दुबे ने सभी को बधाई दी है। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.