बस्ती, जनवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती कप के तृतीय संस्करण का शुभारंभ मुख्य अतिथि चांदनी चौधरी, मनोज कुमार चौधरी व डॉ. रोली सिंह ने फीता काट कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पहला मैच इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व जलेबीगंज की टीम के बीच खेला गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जलेबीगंज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 164 रन बनाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 165 रन का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने दस ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। दूसरा मैच भानपुर व केडीसी 11 के बीच खेला गया। भानपुर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केडीसी 11 की टीम ने पहले बल्लेबा...