औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- आल्हा गायक अवधेश सिंह उर्फ लोहा सिंह के निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। देवरंजन दास अंबेडकर, विन्देश्वरी शर्मा, कामदेव चंदवंशी, तपसी इंकलाबी, डॉ. शिवशंकर प्रसाद, मधेश्वर यादव, फूलचंद वर्मा, सत्यनारायण मेहता, अरुण पासवान, नागेश्वर प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगीत जगत की क्षति बताया। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने गायन से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज को सही दिशा देने का काम भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...