प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से 40 घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स ऑन जेंडर स्टडीज का शुभारंभ हुआ। इसमें 100 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह और जीबी पंत की डॉ. अर्चना सिंह मौजूद रहीं। प्रो. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि यह विषय आलोचनात्मक चिंतन, लैंगिक समावेशन और सामाजिक समानता को बढावा देने में सहायक है। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को लैंगिक भूमिकाओं के आलोचनात्मक विश्लेषण और समानता व समावेशन के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.