लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार साहू को कांग्रेस के मजदूर संगठन भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का लोहरदगा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रांची के पुराने विधानसभा सभागार में झारखंड राज्य के कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में आयोजित संगठन सृजन 2025 मंथन कार्यक्रम में इंटक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने आलोक कुमार साहू को पत्र देकर इसकी घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आलोक साहू के ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए इन्हें भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की लोहरदगा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आशा है आलोक अपनी क्रियाशीलता, कर्मठता एवं क्षमता का पूर्ण सदुपयोग करते हुए इंटक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.