पटना, फरवरी 2 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बजट सत्र के संचालन के लिए अध्यासी सदस्यों का मनोनयन किया है। 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र के लिए उन्होंने रामनारायण मंडल, रत्नेश सादा, आलोक कुमार मेहता और ज्योति देवी को इसके लिए मनोनीत किया। इसके पहले उन्होंने कार्यमंत्रणा समिति का भी गठन किया। विधानसभा अध्यक्ष स्वयं इस समिति के सभापति होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव तथा लोजपा (रा) के विधायक राजू तिवारी इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक विनोद नारायण झा, मनोहर प्रसाद सिंह, अख्तरूल ईमान, ज्योति देवी, म...