सोनभद्र, जुलाई 5 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के संत फ्रांसिस स्कूल में शनिवार को नये शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थी परिषद् का गठन किया गया | प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने मुख्य अतिथि सीजीएम अनपरा जे. पी. कटियार, विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा ज्योतिपुंज महिला मंडल कृष्णा कटियार, जी.एम.डी.एन.यादव, जी.एम. प्रशासन निखिल चतुर्वेदी व रीना चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के हेड बॉय आलोक कुमार यादव, हेड गर्ल अमृता मिश्रा, खेल कप्तान आयुष शर्मा और रिदम रॉबर्ट,, ब्लू हाउस कप्तान लावीनो लॉरेंस और मुक़द्दस फातिमा, येलो हाउस कप्तान नमन जैन और प्रिया मिश्रा, रेड हाउस कप्तान अभिषेक सिंह कुशवाहा और श्रुति साहू, ग्रीन हाउस कप्तान संस्कार श्रीवास्तव और शनाया वोहरा; साथ ही विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष अभिन...