कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को कानपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें लगातार तीसरी बार आलोक कुमार को अध्यक्ष और अभिषेक त्रिवेदी को महामंत्री चुना गया। विवि परिसर में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार ने मनीष द्विवेदी को हराया। वहीं, प्रशांत कुशवाहा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। महामंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने रंजीत और बसंत को हराया। चुनाव अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार अंजलि मौर्य और अजय गौतम ने मतदान के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार से मुलाकात की। अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.