लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, संवाददाता। कर्बला के शहीदों की याद में शहर के कई इमामबाड़ों में मजलिसों व शब्बेदारियों का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को न्यू हैदराबाद के बीरबल साहनी मार्ग स्थित हैदरी मस्जिद में आयोजित मजलिस को मौलाना शब्बर हुसैन ने खिताब किया। मौलाना ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े विद्वान आले मोहम्मद थे। जिनके इल्म की रोशनी से पूरी कायनात आज भी जगमगा रही है। यहां शुक्रवार की मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद शाम साढ़े सात बजे खिताब करेंगे। इसके अलावा इमामबाड़ा कब्बन रिजवी हसन पुरिया में मजलिस हुई। इस मजलिस को मौलाना तकी रजा ने खिताब करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) मुहाफिजे दीन हैं। दीन की हिफाजत के लिए इमाम कर्बला गए थे। मजलिस के बाद अंजुमन गुंचाए मजलूमिया सहित अनेक अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। इसके अलावा इमामबाड़ा नया महल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.