बुलंदशहर, जनवरी 16 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी 18 जनवरी 2026 को जनपद की सभी 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 3031 मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान संबंधित मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली का वाचन किया जाएगा। निर्धारित तिथि को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर अनुपस्थित, मृत, शिफ्टेड एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही, इस अवधि में दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। मतदाता आवश्यकतानुसार फॉर्म-6, 6ए, 7 व 8 (घोषणा पत्र सहित) भरकर आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी लगातार मतदेय स्थलों का भ्रमण करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.