पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पहले चरण का काम संपन्न होने के बाद अब निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में मुद्रण केंद्रों से नामावलियों की सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को हैंडओवर कर दी गई है। इनका प्रकाशन छह जनवरी दिन मंगलवार को होगा। पिछले दिनों चार दिसंबर को संपन्न होने वाले एसआईआर का काम 26 दिसंबर को समाप्त हुआ था। इसके बाद माना जा रहा था कि तीस दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन होगा। पर एन वक्त पर आए निर्देशों के क्रम में आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किए जाने का निर्णय लिया गया। सोमवार को इसी प्रक्रिया की तैयारियां चलती रहीं। कई कर्मियों के दायित्व तय किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी एआरओ/एसडीएम बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, कलीन...