बरेली, फरवरी 23 -- फरीदपुर, संवाददाता। पहिया खोलते समय जैक जमीन में घुस गया। इसकी वजह से मेकैनिक ट्राली के नीचे दब गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सोमवार को फरीदपुर के पर्वता गांव निवासी जितेंद्र की ट्राली में खेत से आलू के बोरे भरे जा रहे थे। आलू लोड होने के दौरान पहिये का बेयरिंग खराब हो गया। जितेंद्र ने चौडेरा गांव के मैकेनिक राजवीर (30) को आलू से भरी ट्राली का पहिया खोलने के लिए बुलाया। राजवीर ने जैक लगाकर पहिया निकाल दिया। वह ट्राली के नीचे घुसकर बेयरिंग को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान जैक जमीन में घुस गया और आलू से भरी ट्राली जमीन पर गिर गई। राजवीर उसमें दब गए। मजदूरों ने शोर मचाकर ट्राली को उठाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आनन फानन बोरियों को ट्राली से उतार कर फेंका गया। इस दौरान राजवीर ने दम ...