बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के रजाकपुर और हसनपुर बागर पंचायतों में गुरुवार को किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आत्मा के बैनर तले रबी (वासंतिक) फसलों के समुन्नत उत्पादन के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने आलू व मक्का की संयुक्त खेती के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों फसलों की एक साथ खेती में खरपतवार नियंत्रण का विशेष महत्व होता है। साथ ही आत्मा द्वारा संचालित किसानों के कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान पर उपलब्ध विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए आवेदन प्रक्रिया पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने मृदा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.