मैनपुरी, फरवरी 8 -- संसारपुर बीलों मार्ग पर पुलिस विभाग का बैरियर, शीतगृह संचालकों और आलू किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। आने वाले दिनों में किसान आलू भंडारण करने के लिए ट्रैक्टर लेकर आएंगे। लेकिन बीलों मार्ग पर बैरियर लगाकर ट्रैक्टरों शहर के अंदर नहीं आने दिए जा रहा। डीएम और एसपी से इसकी शिकायत की गई है। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है और अधिकारियों से मांग की है कि किसानों और कोल्ड स्टोरेज के संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आलू लेकर आने वाले ट्रैक्टरों को न रोका जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गुप्ता के साथ डीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि भोगांव क्षेत्र की तरफ से फर्दपुर रोड होकर संसारपुर होते हुए किसान शहर के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज में आलू लेकर आते हैं। लेकिन बैरियर लगाकर इन ट्रैक्टरों को...