गिरडीह, नवम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग ने आलू लदे ट्रक से 75 लाख रुपए मूल्य की 800 पेटी अवैध नकली शराब बरामद की है। ट्रक आलू की बोरियों में शराब की पेटियों को छुपाकर कोलकाता से बिहार जा रहा था। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर ट्रक को पकड़ा है। ट्रक को डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप से पकड़ा गया है। इसके साथ शराब लदे ट्रक की रेकी कर रहे एक कार को भी जब्त किया है। जब्त ट्रक व कार हरियाणा नंबर का है। कार से दो शराब माफियाओं को पकड़ा गया है जो ट्रक से शराब बिहार ले जा रहे थे। उत्पाद विभाग द्वारा मामले में दो शराब माफिया समेत ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों लोग पंजाब के हैं। गिरफ्तार लोगों में शराब माफिया पंजाब के मोहाली निवासी हरेंद्र सिंह व अ...