नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- सर्दियों के मौसम से जुड़ी हैं कुछ ऐसी खास डिशेज, जिनके बिना ये मौसम अधूरा लगता है। ऐसी ही एक खास डिश है आलू मेथी की सब्जी। पराठे हों या रोटी, ये सूखी सब्जी हर किसी के साथ खूब टेस्टी लगती है। इसकी तासीर भी गर्म होती है, जिस वजह से सर्दियों के मौसम में इसे खाना बड़ा फायदेमंद होता है। अब इसे बनाने का सबका अपना अलग तरीका है, लेकिन एक प्रॉब्लम काफी कॉमन है, मेथी की कड़वाहट को बैलेंस करना। कई बार आलू मेथी की सब्जी में हल्की कड़वाहट रह जाती है, जो अच्छी नहीं लगती। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इसे बनाने की सिंपल रेसिपी, ताकि आपकी सब्जी कड़वी भी ना लगे और काफी टेस्टी बने।आलू मेथी बनाने की सामग्री आलू मेथी की टेस्टी सूखी सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मेथी की एक गड्डी, लगभग 3 आलू, सरसों का ते...