हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। आलू का भुगतान न होने से नाराज 26 गांवों के पीड़ित किसानों ने मंगलवार को दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर अनोखा धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के आदेश पर उत्कल कंपनी द्वारा भुगतान न होने पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब 30 मिनट बाद किसानों ने कपड़े पहन लिए, लेकिन भुगतान न होने पर बुधवार से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। किसान राकेश कुमार ने कहा कि उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी उनके गांवों में आए थे और बड़े-बड़े वादे किए थे। उस समय तो किसानों ने उन्हें रोटी भी खिलाई और स्वागत भी किया। लेकिन अब आलू देकर भुगतान मिलना संभव नहीं लगता है। कंपनी के अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.