कन्नौज, जनवरी 13 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में आलू भंडारण की व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। जिले में 11 नए शीतगृहों को संचालन की अनुमति दे दी गई है, जिसके बाद अब कुल कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़कर 197 हो जाएगी। इसके साथ ही जिले की कुल भंडारण क्षमता भी बढ़कर लगभग 21.60 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी। इससे आने वाले समय में आलू किसानों को भंडारण को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला न सिर्फ किसानों के लिए, बल्कि हरदोई और कानपुर जैसे आसपास के जिलों के किसानों के लिए भी आलू भंडारण का बड़ा केंद्र बन चुका है। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज जिले के कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखते हैं। जिले में इस समय करीब 50 से 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती की जा रही है। पिछले करीब दस वर्षों से लगातार आलू की खेती का रकबा बढ़ता चला आ र...