धनबाद, फरवरी 21 -- जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब गेहूं और सरसों के साथ-साथ आलू, बैंगन एवं अन्य सब्जियों की फसल को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे जिले के सैकड़ों किसान अपनी सब्जी फसलों का भी बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकेंगे। कृषि विभाग के अनुसार किसान बहुत ही कम प्रीमियम पर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। रबी फसलों के लिए किसानों को मात्र 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि राज्य और केंद्र सरकार वहन की जाएगी। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। मौसम की अनिश्चितता, ओलावृष्टि, सूखा, आंधी या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को अक्सर नुकसान होता है। ऐसी स्थिति में बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करेगी। यदि किसी ...