अमरोहा, सितम्बर 19 -- हसनपुर, संवाददाता। धान के लिए यूरिया के बाद अब आलू बुआई के लिए एनपीके की किल्लत हो गई है। किसान खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकांश समितियों पर एनपीके खाद नहीं है। जहां उपलब्ध है, वहां काफी मशक्कत के बाद के एक या दो बोरा खाद मिल पा रहा है। ब्लाक क्षेत्र के किसान फिलहाल आलू बुआई की तैयारी में जुटे हैं। जमीन की जुताई के बाद गोबर का खाद डाला जा चुका है। कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज की निकासी भी तेजी से जारी है। अब अधिकांश किसान खाद का बंदोबस्त कर रहे हैं। लेकिन एनपीके या डीएपी हाथ नहीं आ रहा। क्षेत्र आलू बेल्ट के नाम से मशहूर है। यहां खासी मात्रा में अगेती आलू की बुआई होती है। कोल्ड स्टोर स्वामी इक्तेदारउल्ला खां का कहना है कि किसान आलू बीज की निकासी कर रहे हैं। बहुत से किसान ऐसे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.