देवघर, जनवरी 19 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के छाताकुरुम गांव में आलू की फसल खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता देवयंती देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि गांव की चानो देवी की आलू की फसल उनकी बकरी खा गई थी। इसी बात को लेकर चानो देवी के भगीना, जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव निवासी वरुण यादव अपने साथ आठ अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में घुस आया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर में रखे बक्से को तोड़कर दो हजार रुपए नकद तथा चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों की पहचान व ...