मैनपुरी, मार्च 10 -- आलू प्रसंस्करण व भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री के नाम मंडल आयुक्त शैलेश कुमार को सौंपा। मंडल आयुक्त ने किसानों की समस्याओं समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष नवनीत यादव ने बताया कि किसानों को खेती करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आलू संग्रहीत करने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। जिससे गुणवत्ता बेकार हो रही है और किसानों का फसल का सही मूल्य नहीं मिलता है। सरकार आधुनिक आलू प्लांट लगवाएं जाएं व कोल्ड स्टोरेज स्थापित करे। जिससे आलू गुणवत्ता में सुधार हो सके। किसानों की मूलभूत शर्तों को माना जाए। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि हर जनपद में आलू प्रसंस्करण प्लास्टर स्थापित किए जाएंगे तो किसानों का लाभदायक मूल्य व परिवहन लागत की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.