गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय स्तर पर किसानों के खेतों से आलू सहित अन्य सब्जियां लोकल बाजार में आने से आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। उससे आम लोगों की थालियों में सब्जी सजने लगी हैं। बताया जाता है कि आलू-प्याज के बंपर पैदावार से भाव कम हुए हैं। सब्जियों के दाम घटने से आमलोगों को राहत मिली है। वह सब्जी दुकानों से मनपसंद सब्जियां खरीद रहे हैं। सब्जियों के खुदरा विक्रेता सत्यनाराण मेहता ने बताया कि आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम में कमी आई है। स्थानीय स्तर पर भी आलू सहित अन्य सब्जियां किसानों के खेतों से निकलने लगी है। वहीं बंगाल व यूपी में भी आलू की बंपर पैदावार हुई है। वहां से भी आलू स्थानीय मार्केट में आ रहा है। उससे भाव कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि थोक बाजार में ही आई गिरावट का लाभ लोगों को मिल ...