शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव बरौना निवासी लालाराम पुत्र नन्हेंलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने सरबजीत कौर पत्नी श्रीपाल सिंह की जमीन में आलू की फसल बटाई पर लगाई थी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे वह खेत में आलू खोद रहा था, तभी पड़ोस के गांव गंगसरा के लगभग आधा दर्जन लोग खेत पर आए आलू खोदने से मना करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और आलू एवं कांटा बांट फावड़ा टोकरी जबरन उठा ले गए। धमकी दी की दोबारा आलू खोदने आए तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.