फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आलू के भाव में शनिवार को मामूली सुधार आया है। इससे किसानों में आस जगी है। शनिवार को मंडी में 451 से 601 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से आलू बेचा गया है। आलू के रेट से इस बार किसान कहीं के नहीं रहे। किसानों का आलू माटी मोल अभी भी जा रहा है। मामूली बढ़ोत्तरी से भी किसानों का कोई ज्यादा भला नही हो रहा है। अधिकतर अगैती आलू औने पौने दाम में ही मंडियों में खप चुका है। जो हालात इस बार हैं इससे किसानों की नींद उड़ी हुयी है। पिछले 15 दिनों से आलू का रेट 400 से 600 रुपये के आस पास ही घूम रहा है। जो कीमत मिल रही है उससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार आलू ने तो बर्बाद ही कर दिया है। मेहनत के साथ आलू की फसल पैदा की थी और अगैती आलू इस आस के साथ किया था कि अच्छे भाव म...