लखनऊ, अक्टूबर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने उद्यान विभाग के बिक्रय केन्द्रों पर मिलने वाले आलू के बीजों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट देने का निर्णय किया है। उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की और आलू के बीजों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की दर से छूट दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष 2025-26 में विभागीय आलू बीज की विक्रय दरें उत्पादन लागत के आधार पर 2760 रुपये से 3715 रुपये प्रति कुंतल तक निर्धारित थीं, जबकि निजी बीज कंपनियों की आलू बीज की औसत दरें लगभग 2500 से 3500 रुपये के मध्य है। अब किसानों को गुणवत्तायुक्त सभी श्रेणी के विभागीय आलू बीज की दरों में 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट दी जाएगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.