नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आलू का पराठा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि इमोशन है। बच्चे हों या बड़े, गरमा-गरम आलू का पराठा और साथ में चाय, भला किसे पसंद नहीं होगा ये जबरदस्त कॉम्बिनेशन। खैर, नॉर्मल आलू का पराठा तो हर घर में बनता है। वही बेसिक मसाले और आलू वाली स्टफिंग। लेकिन आलू के पराठे को और टेस्टी ट्विस्ट देना है तो ये वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें। आलू की स्टफिंग के साथ-साथ आपको बस ये एक मसाला बनाकर भरना है, पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जिन लोगों को चटपटा और स्पाइसी खाना पसंद है, उनके लिए तो ये वाली रेसिपी ट्राई करना बनता है। शेफ रोशन मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी को शेयर किया है, आइए जानते हैं।ढाबा स्टाइल आलू का पराठा बनाने के लिए सामग्री एकदम चटपटा, स्पाइसी ढाबा स्टाइल आलू पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो हैं...