मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विगत 15 दिनों में आलू के दाम में प्रति क्विंटल 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इधर, कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण शुरू होते ही व्यापारी अच्छी कीमत की आस में किसानों से महंगा आलू खरीदना शुरू कर दिये हैं। बीते वर्ष आलू की बेहतर फसल नहीं होने से कोल्ड स्टोर में 50 फीसदी भी आलू का भंडारण नहीं हो सका, मगर इस बार उत्पादन अच्छा हुआ है और कीमत भी अच्छी मिल रही है। मुशहरी के आलू किसान रविशंकर दास ने बताया कि महाशिवरात्रि के समय जिस आलू की कीमत 900 रुपये क्विंटल मिल रही थी, उसकी कीमत अभी 1200-1300 रुपये क्विंटल पर चली गई है। इस बार व्यापारी के साथ-साथ आमलोग भी आलू की खरीदारी कर रहे हैं। वे लोग भी पांच से दस क्विंटल आलू खरीदकर कोल्ड स्टोर में रख रहे हैं। कोल्ड स्टोर संचालकों ने बताया कि पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.