मैनपुरी, अप्रैल 23 -- नगर पंचायत के औरंगाबाद में खेतों में लगे आलू के ढेर में अज्ञात द्वारा रात के समय आग लगा दी गई। जिससे किसान का 1 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की है। नगर पंचायत के औरंगाबाद निवासी चमन शाक्य ने कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह जाटव का चार बीघा खेत बटाई पर लिया था। जिसमें उसने आलू की फसल की थी। उसने आलू की खुदाई कर ढेर खेत में ही लगा दिया था। मंगलवार रात अज्ञात द्वारा आलू के ढेर में आग लगा दी गई। जब तक पीड़ित व ग्रामीणों को जानकारी हुई तब तक आलू जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची ने लोगों से पूछताछ की है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने सोचा था कि जब आलू महंगा हो जाएगा तब उसे वह बेचेगा। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.