शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- जलालाबाद आलू उत्पादक बड़ा क्षेत्र है। हर बार आलू अच्छी मात्रा में होता है। इस बार भी अच्छा उत्पादन हुआ है। खेतों में अच्छी पैदावार के बाद भी किसानों के चेहरे पर खुशी नहीं, बल्कि मायूसी साफ दिखाई दे रही है। वजह है आलू की कीमतों में आई भारी गिरावट, जिसने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले वर्ष जिस आलू की कीमत करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही थी, वही आलू इस समय मंडी में महज पांच सौ से छह सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। हालत यह है कि किसानों को अपनी लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है। बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और दवाओं की लागत के बाद बरदाना और ढुलाई लेकर 50 हजार प्रति एकड़ लागत पड़ रही है। बाजार में पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू बिक रहा है। एक एकड़ में 75 क्विंटल उत्पादन पर भी किसान के हाथ 37 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.