कोडरमा, जनवरी 28 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र में पुलिस ने आलू की बोरी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सड़क मार्ग से एक पिकअप वैन द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब डोमचांच लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी अभिमन्यु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर नीरूपहाड़ी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तलाशी में वाहन के डाले से आलू के बोरों के बीच छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की कुल 1258 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 261.9 लीटर है। काफी देर तक इंतजार क...