मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस बार आलू की बुआई में पखवाड़े भर की देरी हो गई है। इसका मुख्य कारण खेतों में अधिक दिनों तक नमी रहना माना जा रहा है। बीते अक्टूबर में अत्यधिक बारिश होने के कारण खेतों में जलजमाव अधिक दिनों तक रह गया, जिसके कारण खेतों में ज्यादा नमी बनी रही। पहले किसान नवंबर के पहले सप्ताह तक आलू की बुआई समाप्त कर लिया करते थे। मगर, इस बार पूरे नवंबर किसान आलू की बुआई करेंगे। कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में 20 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है और करीब 35 हजार टन आलू का उत्पादन होता है। इस बार भी किसानों में आलू की बुआई के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। इस बार जनवरी के अंत तक तैयार होगी फसल: मुशहरी के किसान रविशंकर दास ने बताया कि जिले में अक्टूबर में लोग आलू की बुआई शुरू कर देते...