संभल, नवम्बर 5 -- संभल। जिले में इस बार आलू की बुआई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलू के बीज की इतनी मांग बढ़ी कि स्थानीय स्तर पर जनपद के करीब 62 कोल्ड स्टोरेज में पूरा स्टॉक खत्म हो गया। अब किसान मजबूरन पंजाब से बीज मंगा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है 'पुखराज' प्रजाति, जो इस बार किसानों के लिए 'सोने से भी कीमती' साबित हो रही है। हालत ये है कि किसान कोल्ड स्टोरेज में भटक रहे हैं लेकिन पुखराज का बीज मिलना मुश्किल हो गया है। बीज की कमी ने दाम भी दोगुने कर दिए हैं। जो बीज पहले 700 रुपये कट्टे मिल रहा था, अब 1600 रुपये में भी नहीं मिल रहा। उद्यान विभाग के पास भी बीज का स्टॉक नहीं है, जिससे किसान नाराज़ हैं।वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार आलू की बुआई में बढ़ती दिलचस्पी से संकेत मिलते हैं कि आने वाले सीजन में आलू की भरपूर फसल देखन...