कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में मौसम का बदलता मिजाज इन दिनों किसानों के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है। लगातार गिरता तापमान, घना कोहरा और वातावरण में बढ़ती नमी के कारण आलू की फसल पर बीमारियों तथा कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। खेतों में रोगग्रस्त पत्तियां और झुलसे हुए पौधों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिससे किसानों की चिंताएं गहरा गई हैं। स्थानीय किसान रामू चौहान ने बताया कि उनकी आलू की फसल में झुलसा (ब्लाइट) रोग लगना शुरू हो गया है। यदि समय पर दवा का छिड़काव नहीं किया गया तो भारी नुकसान की आशंका है। कई अन्य किसानों ने भी इसी तरह की शिकायत की है। ठंड और नमी के कारण फसल की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं और पौधे कमजोर हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। जिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.