मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बीते दो सप्ताह में चार दिन पाला पड़ा है, जिसके कारण आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। किसान सतर्क हो गए हैं। आलू को बचाने के उपाय शुरू कर दिए हैं। कृषि विज्ञानी बताते हैं कि पाला का असर आने वाले एक सप्ताह में दिखाई देने लगेगा। ठंड और कोहरे के कारण पौधा भले ही हरा दिखाई दे रहा हो, मगर धूप आते ही पाल का असर पौधे पर दिखने लगेगा। इसको लेकर आलू पर प्रत्येक सप्ताह छिड़काव जरूरी है। विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। घने कोहरे से रबी फसल को हो रहा लाभ : केवीके तुर्की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मीणा ने बताया कि बीते दो सप्ताह से जारी कोहरे से मुख्य रबी फसल मक्का व गेहूं की फसल को लाभ हुआ है। हालांकि आलू की फसल पर प्र...