हाथरस, जनवरी 7 -- सर्दी होते ही चोर सक्रिय हो गए है,सन्नाटा और अंधेंरे का लाभ उठाकर लगातार चोरी की वारदात जनपद में हो रही है। सोमवार की देर रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के नजिहाई बाजार में एक आलू की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने छत की किवाड़ तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए। जहां गल्ले में रखे करीब चालीस हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आलू व्यापारी पुनीत कुमार की दुकान नजिहाई बाजार में स्थित है। चोरों ने छत की किवाड़ को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। जहां आलू व्यापारी के गल्ले में रखे करीब चालीस हजार रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब आलू व्यापारी अपनी दुकान पर पहुंचे तो सामान को अस्त व्यस्त देख वो हतप्रत रह गए। उन्होंने चोरी की धटना क...