आगरा, मार्च 26 -- सिकंदरा क्षेत्र का किसान परिवार संग आलू की फसल की खुदाई को मथुरा गया था। दो दिन बाद लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा कैश और जेवरात गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा लिख लिया है। ग्राम अरतौनी निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वह आलू की फसल की खुदाई के लिए मथुरा के कंजौली गए थे। घर पर कोई नहीं था। जब लौटे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। नगदी के साथ अंगूठी, मंगलसूत्र, कौंदनी, पायल, कुंडल, बच्ची की तोड़िया आदि गायब थे। उन्होंने पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उन्हें एक व्यक्ति घूमता हुआ दिखा। जिसे वह पहचानते हैं। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.