हापुड़, फरवरी 9 -- जिले के 126 आलू किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में किसान ट्रेक्टर-ट्राली लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय का घेराव कर पांच घंटे हंगामा किया। इस दौरान डीएम किसानों के बीच पहुंचे। किसानों की डीएम-एसपी दोनों से वार्ता हुई और किसानों का भुगतान कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसानों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया। पीड़ित किसान योगेन्द्र ने बताया कि बेंगलुरु की कंपनी पर किसानों का करीब 2.5 करोड़ रुपये बकाया है। 17 नवंबर को जिले के अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में 20 जनवरी तक भुगतान को लेकर समय दिया गया था, लेकिन अभी तक भी कोई भुगतान नहीं हुआ है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। हालांकि अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.